news21cg

 

File Photo & tiwtter ANI

Presidential election 2022 : राष्ट्रपति चुनाव में एक बड़े परिवर्तन के साथ धीरे-धीरे सपा गठबंधन विपक्ष के कई नेता एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में दिखाई दे रहें हैं। बीती रात राष्ट्रपति की नई उम्मीदवार के सम्मान में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आवास पर भोज रखा गया था। इस भोज में जहां एकतरफ समाजवादी पार्टी का कुनबा बिखरते हुए राष्ट्रपति के समर्थन में दिखा तो वहीं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया ने बड़ी बात कह दी।

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया ने कहा कि, द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना अहम बात है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करता हूं। इसी वजह से भाजपा के साथी दल और जो दल साथ नहीं हैं वह भी समर्थन कर रहे हैं। जनसत्ता दल द्रौपदी मुर्मू जी का समर्थन करेगी।

आपको बता दें कि, इस भोज में इसके अलावा सपा विधायक शिवपाल यादव और गठबंधन के सहयोगी सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सम्मलित होकर न लोगों को सिर्फ चौंकाया, बल्कि भविष्य के राजनीति के नए संकेत भी दे दिए। सपा को झटका देते हुए आकलन किया जा रहा है कि, दोनों नेताओं ने भविष्य में बीजेपी गठबंधन की नई राह साफ कर दी है। इस मामले को देखते हुए शिवपाल और ओम प्रकाश राजभर (शिवओम) की जोड़ी ने सपा को तगड़ा झटका दिया है।

दूसरी तरफ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह के समर्थन से बीजेपी और मजबूत हुई है। इस चुनाव में जनसत्ता दल द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेगी। आपको बता दें कि, राजा भईया उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। कुछ दिन पहले शुरू हुई पार्टी जनसत्ता दल यूपी में करोड़ो लोगों के दिल पर राज करती है, इस पार्टी के 2 विधायक, जिलाध्यक्ष, कई ब्लाकप्रमुख हैं। राजा भईया की जनसत्ता दल पार्टी लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। ऐसे में एनडीए उम्मीदवार को जनसत्ता का पूर्ण समर्थन भविष्य की राजनीती में राजा भईया के लिए बड़ा तुरुक का एक्का साबित हो सकता है।