Eknath Shinde Wife Video : महाराष्ट्र (Maharashtra) के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने घर ठाणे पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ। उनके समर्थकों के साथ उनकी पत्नी लता एकनाथ शिंदे (Lata Shinde) ने भी अलग अंदाज़ में उनका स्वागत किया।
सोशल मीडिया (Social Media) पर एकनाथ शिंदे की पत्नी लता का एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में वह ड्रम बजाकर अपने पति का स्वागत करते हुए नज़र आ रही हैं। एकनाथ शिंदे का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर ड्रम लगाए गए थे। इस दौरान लता ने भी अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए ड्रम बजाया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एकनाथ शिंदे ठाणे पहुंचे तब आनंद नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और उनकी कार पर फूल बरसाए गए। भारी बारिश में एकनाथ शिंदे का स्वागत किया गया।
बता दें कि, लता शिंदे ने अपने पति का हर परिस्थिति में साथ दिया है। उन्होंने एकनाथ शिंदे के राजनीतिक जीवन में एक मजबूत भूमिका निभाई हैं। एकनाथ शिंदे और लता की जब मुलाकात हुई, तब वह एक ऑटो रिक्शा चालक थे। दोनों के तीन बच्चे थे। लेकिन, साल 2000 में एक नौका दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी।
#WATCH | Wife of Maharashtra CM Eknath Shinde, Lata Shinde, beat a drum to welcome him in Thane yesterday, 5th July.
— ANI (@ANI) July 6, 2022
He was arriving at his home for the first time after becoming the CM of the state and received a warm welcome from his supporters. pic.twitter.com/0yzZUDJvtY