CG Police SI Syllabus 2022 in Hindi PDF: छत्तीसगढ़ पुलिस सूबेदार सिलेबस हिंदी में, एग्जाम पैटर्न की जाँच करे। छत्तीसगढ़ पुलिस सब इंस्पेक्टर सिलेबस 2022 हिंदी में पीडीऍफ़ डाउनलोड करें और आने वाली लिखित परीक्षा के लिए अभी से तैयारी शुरू करे। जैसा की आप सभी को मालूम होगा छत्तीसगढ़ पुलिस SI भर्ती 2022 ऑफिसियल अधिसूचना/ नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो चुके है जोकि 31 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेंगे। यदि आप ने भी CG Police Bharti 2022 सब इंस्पेक्टर / सूबेदार के पदों के लिए आवेदन किया है तो आपको इस लेख में सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी को अवश्य पढ़ना चाहिए।
CG Police SI Syllabus 2022 in Hindi (Available)
छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई 975 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा और दूसरे चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। आप की सुविधा के लिए हमने छत्तीसगढ़ पुलिस एसआई सिलेबस 2022 || CG Police SI सिलेबस 2022 हिंदी में उपलब्ध कराया है। आपको सबसे पहले एग्जाम पैटर्न और पाठ्यक्रम की जाँच करनी होगी उसके बाद आप सब इंस्पेक्टर / सूबेदार की लिखित परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर सकते है।
CG Police SI Exam Pattern 2022
जैसा की आप सभी को पता होगा, छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2022 के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा और मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद ही आपका चयन हो पाएगा। चयन प्रक्रिया से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए यह जाँच करे। पाठ्यक्रम / एग्जाम पैटर्न की जानकारी के लिए नीचे इस लेख को पढ़े:
प्रारंभिक लिखित परीक्षा: एग्जाम पैटर्न
शारीरिक माप तोल के बाद प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। यह लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। सभी प्रश्न कंप्यूटराइज्ड वैकल्पिक प्रकार के होंगे। इस परीक्षा में मुख्य रूप से प्रश्न सामान्य ज्ञान से सम्बंधित पूछे जाएंगे। इस Prelims / प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसमें 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Examination) के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
मुख्य लिखित परीक्षा : एग्जाम पैटर्न
- (1) हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता: यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसके लिए कुल 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। इस परीक्षा में अंग्रेजी के लिए 75 अंक और हिंदी के लिए 125 अंकों की होगी।
- (2) सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन : यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और दो घंटे की होगी। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।
- (3) एप्टीटुड टेस्ट (Aptitude Test): यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और दो घंटे की होगी। यह परीक्षा सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है।
- (4) विज्ञान परीक्षा (गणित, भौतिकी और रसायन): यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे के लिए होगी। यह परीक्षा केवल ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी जो अनुसूची तीन में यथा विनिर्दिष्ट उप- निरीक्षक (रेडियो)/ (अंगुल चिन्ह ) / (प्रश्नाधीन दस्तावेज) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया हो।
- (5) कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा: यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे के लिए होगी। यह परीक्षा केवल ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगी जो अनुसूची तीन में यथा विनिर्दिष्ट उप- निरीक्षक (कंप्यूटर), उप निरीक्षक (साइबर क्राइम) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया हो।
क्रम संख्या | विषय का नाम | प्रश्न | समय |
---|---|---|---|
1. | हिंदी / अंग्रेजी भाषा (सभी पद) | 60 | 2 घंटे |
2. | एप्टीटुड टेस्ट (सभी पद) | 40 | 2 घंटे |
3. | सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन (सभी पद) | 100 | 3 घंटे |
4. | विज्ञान (जीव विज्ञान, गणित और रसायन विज्ञान) – SI Radio/ Fingerprint / Question Paper | 100 | 2 घंटे |
5. | कंप्यूटर विज्ञान (SI Computer) | 100 | 2 घंटे |
CG Police SI Syllabus 2022 in Hindi
छत्तीसगढ़ पुलिस सूबेदार सिलेबस 2022 हिंदी में यहाँ नीचे उपलब्ध करा दिया गया है। योग्य अभ्यर्थी जो छत्तीसगढ़ पुलिस SI भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर चुके है या आवेदन करने का मन बना रहे है, उनको इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा पाठ्यक्रम, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न की जानकारी की जाँच अवश्य करनी चाहिए।