राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा में एक महिला को पेड़ से बांधकर और एक आदमी द्वारा पीटे जाने वाले वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और पीड़ित के लिए चिकित्सा उपचार और सुरक्षा मुहैया करने के लिए डीजीपी राजस्थान पुलिस को पत्र लिखा है। महिला आयोग ने इस बात की जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मामले में हस्तक्षेप करने और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए डीजीपी राजस्थान पुलिस को पत्र लिखा है। महिला आयोग ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार और सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।
National Commission for Women (NCW) has taken cognizance of the video showing a woman tied to a tree and being beaten up by a man in Rajasthan’s Banswara
Chairperson Rekha Sharma has written to DGP Rajasthan Police to intervene in the matter and to register FIR: NCW pic.twitter.com/fQ5wvG6QrG
— ANI (@ANI) July 30, 2022
क्या है मामला
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक बेरहम पति ने अपनी पत्नी को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पिट (Husband beat up wife) रहा है। उसने कई घंटों तक अपनी पत्नी को बंधक बनाए रखा। बताया जा रहा है कि, महिला ने अपने एक पुरुष दोस्त से लिफ्ट ली थी, इस बात पर नाराज पति ने महिला को बुरी तरह पीटा। इस पूरी घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद सभी तरफ इस घटना की निंदा की जा रही है।