news21cg

मुजफ्फरनगर भोपा क्षेत्र के गांव से अपने प्रेमी के संग भागी दो बच्चों की मां को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई, थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने बच्चों व पति को छोड़कर प्रेमी के संग रहने की इच्छा जाहिर की। थाने पर घंटों कई लोगों के बीच हंगामा होता रहा।

ये हैं पूरी बात

भोपा क्षेत्र के गांव में रहने वाली दो बच्चों की मां तीन दिन पहले अपने घर से भाग गई थी। पति ने अपनी पत्नी के गायब होने की कम्प्लेन की पुलिस ने महिला को प्रेमी संग ढूंढ लिया, जहां पर महिला ने अपने पति के संग जाने से मना कर दिया। महिला के दो बेटे है, जिनमें छोटे बेटे की उम्र मात्र छह माह है। महिला ने बताया कि शादी से पहले ही उसका युवक के साथ प्रेम संबंध है। माता-पिता ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसकी शादी भोपा क्षेत्र में कर दी थी। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वहीं महिला का ससुराल पक्ष तथा आरोपित युवक के स्वजन दोनों को छोटे बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर समझाते रहे किन्तु दोनों ने किसी भी पक्ष की मानने से मना कर दिया। महिला व प्रेमी ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।  इसके बाद महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उसके बयान होंगे।

किशोरी के गायब होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है। दो लड़कों को उठाने पर नाबालिग और युवकों के पक्ष की भीड़ पुरकाजी थाना परिसर में जुट गई। सहारनपुर जनपद निवासी किशोरी 25 फरवरी को क्षेत्र के गांव में मामा के यहां शादी में आई थी। मामा के अनुसार दोपहर में किशोरी घर से गायब  हो गई। शिकायत करने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर दी। जांच में नाम आने पर पुलिस ने दो युवकों को उठा लिया। बताया गया कि किशोरी के गायब होने के बाद दो युवकों के संपर्क में रही थी। युवकों को हिरासत में लेने पर दोनों पक्ष की भीड़ थाना परिसर में जुट गई। युवकों के पक्ष के लोग दोनों को निर्दोष बताने लगे तो वहीं किशोरी पक्ष इस बात पर अड़ा था कि किशोरी की जानकारी चाहिए।